Hindustan Hindi News

[ad_1]

Masik Rashifal January 2023 Horoscope : साल के पहले महीने जनवरी में ग्रह-नक्षत्रों के होने वाले परिवर्तन का असर सभी प्राणियों के जीवन में देखने को मिलेगा। ज्योतिशास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के बदलाव का मानवीय जीवन में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। खासकर 14 जनवरी को सूर्य के राशिपरिवर्तन से 4 राशियों वृषभ, मिथुन, कर्क और मकर राशियों के जातकों को शुभ परिणाम देने वाला होगा। इस दौरान इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता व लाभ के योग बनेंगे। इस राशि परिवर्तन का असर अन्य राशियों पर भी देखने को मिलेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- जनवरी महीने में इस राशि के जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। दूरस्थ यात्रा के योग बनेंगे। शत्रुओं का प्रभाव समाप्त होगा। जनवरी महीना कई मामलों में मंगलकारी रहेगा।

वृष राशि- यह महीना सुख सुविधाएं बढ़ाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता व व्यापार में लाभ के योग हैं। सेहत का ध्यान रखना बेहतर होगा।

मिथुन राशि- धनलाभ के योग बनेंगे। परिवार या पड़ोस में किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाद-विवाद से बचें।

कर्क राशि- यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए सुखमय रहेगा। धन लाभ होगा। कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। जनवरी महीने में कोई भी कार्य करने पर किस्मत का साथ मिलेगा।

सिंह राशि- जनवरी का महीना धन व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में धनलाभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशिवालों  को इस महीने कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि- जनवरी में इस राशि पर शनि की ढैया रहेगी। काम में बाधाएं आएंगी। समस्याओं के हल के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

वृश्चिक राशि- इस महीने आपकी राशि में शनि का प्रभाव रहने से अपमान हो सकता है। घर में लड़ाई-झगड़ा व बदनामी की नौबत आ सकती है।

धनु राशि- यह महीना आपके लिए मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बढ़ेगी। किस्मत का साथ नहीं मिलेगी। सफलता की राह में बाधाएं पैदा होंगी। जनवरी के अंत तक स्थिति में बदलाव होगा।

मकर राशि- यह माह आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। शनि के साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। कोई अप्रिय घटना हो सकती है। माह के मध्य तक विशेष सावधानी बरतें।

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए भी जनवरी का महीना अच्छा नहीं  रहेगा। शनि का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्षमय स्थिति देखने को मिलेगी।

मीन राशि- नए साल का पहला महीना मीन राशि के जातकों के लिए भी नकारात्मक असर वाला रहेगा। श्वास रोग या चर्म रोग की समस्या देखने को मिल सकती है। शनि की शांति के लिए उपाय कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *