Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 5 July 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 5 जुलाई का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में अपना दायरा सीमित रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पुराने समय से चली आ रहीं पारिवारिक परेशानियों का समाधान मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें।

मां लक्ष्मी की जुलाई महीने में इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, नहीं होगा धन का अभाव

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। शारीरिक थकान आपको परेशान कर सकती है। आलस्य की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में साथियों से अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

10 जुलाई से इन राशि वालों पर होने वाली है भगवान विष्णु की कृपा, शुभ लाभ के जानें उपाय

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

जुलाई महीने में बुधदेव तीन बार बदलेंगे राशि, जानें किन राशियों की रहेगी मौज

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आज सोच विचार की स्थिति अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्याापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक मसलों में सावधानी बरतें। सोच विचार की स्थिति अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्याापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *