Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 7 July 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 7 जुलाई का दिन…

मूलांक 1- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। निवेश पर नियंत्रण रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

आने वाले 4 दिन इन राशियों के लोग रहें संभलकर, 10 जुलाई तक समय भारी

मूलांक 3- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों से अनबन हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 4- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। उन्नति के अवसर कम ही सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी बात पर तनाव हो सकता है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

जुलाई में सूर्य व शनि समेत इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

मूलांक 6- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 7- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सूझबूझ के साथ कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यय की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

6 दिन बाद शनिदेव का पुन: मकर राशि में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेंगे कष्ट

मूलांक 8- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अहंकार की भावना से दूर रहें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। संयम के साथ कार्य करें। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *