Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Horoscope Rashifal 16 November 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 16 नवंबर 2022 को बुधवार है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 16 नवंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

 

मेष-बातचीत में सन्तुलित रहें। मन कुछ परेशान भी हो सकता है।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

वृष-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें।  क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बौद्धिक कार्यों से सम्मान मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन-वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन शान्त रहेगा। परिवार में आपसी वाद-विवद से बचने के प्रयास करें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

कर्क-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।  कारोबार में सुखद परिणाम मिलेंगे। लाभ में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा।

सिंह-मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी।  कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक साहित्य के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या-बातचीत में संयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। धन लाभ में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति रहेगी। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहने के प्रयास करें। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *