Rashifal: कन्या और धनु समेत इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में नए अवसर, ज्योतिषाचार्य से जानिए कैसा रहेगा आपका कल का दिन

[ad_1]

Horoscope Rashifal 21 December 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 21 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

27 फरवरी तक मेष और कर्क समेत इन राशि वालों का अच्छा बीतेगा समय, जानिए वजह

वृष राशि-वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में जिम्‍मेदारि‍यां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्‍नता के भाव रहेगा। आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ च‍िंताएं बढ़ सकती हैं। व‍िवादों से बचें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। कारोबार की समस्याओं पर ध्यान दें। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता का सहयोग मिलेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मकर राशि में शुक्र की उल्टी चाल शुरू, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवनसुख में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में सौम्‍यता रहेगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। भवन सम्‍पत्‍ति से आय के साधन बन सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

तुला राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु संयत भी रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

2022 में शनि करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मन अशांत रहेगा। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। तनाव से बचकर रहें।

उत्तर दिशा में इन 3 चीजों के होने से मां लक्ष्मी की हमेशा बनी रहती है कृपा, आप भी जान लें

कुंभ राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। वस्‍त उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *