Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal 7 April 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 अप्रैल 2022 को शुक्रवा है। इस दिन नवरात्रि का सातवां दिन है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 8 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। धन का अभाव रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- मानसिक कठिनाइयां हो सकती हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। सन्तान का स्वास्थ्य विकार हो सकते है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

संबंधित खबरें

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्च अधिक होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

7th Day of Navratri : मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से करें पूजा- अर्चना, नोट कर लें सिद्ध मंत्र

कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों आ सकती हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक से परेशान रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आएगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, परन्तु पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है।

अंकराशि : 8 अप्रैल को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, होगा लाभ ही लाभ

तुला राशि- स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी,परन्तु वाणी पर नियन्त्रण रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु यथानुरूप लाभ में कमी आ सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। पश्रिम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

धनु राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति के योग हैं।

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, 16 मई तक का समय रहेगा फलदायी

कुंभ राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *