4 जनवरी को इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल

[ad_1]

Horoscope Rashifal 12 January 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।  पं. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 12 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से करोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। तनाव से बचने का प्रयास करें।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अध‍िकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन भी हो सकता है। लंबी यात्रा पर जाना होगा।

31 जनवरी तक ये तीन बड़े ग्रह होंगे अस्त, शनि का इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्या परेशान भी कर सकती है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान भी रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं।

29 अप्रैल तक अपनी स्वराशि में रहेंगे शनि देव, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शानदार परिणाम

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से दूर रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मकर संक्रांति का पर्व इन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, देखें क्या शामिल है आपकी राशि?

मकर राशि- आलस्य अधिक रहेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

कुंभ राशि- पठन-पाठन में रुचि हो सकती है, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वाणी पर न‍ियंत्रण रखें।

31 जनवरी तक इन 4 राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, देखें क्या शामिल है आपकी राशि

मीन राशि- कारोबार में भाई-बहनों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पर‍िवार में धार्म‍िक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *