Rashifal: कन्या और धनु समेत इन राशि वालों को मिलेंगे करियर में नए अवसर, ज्योतिषाचार्य से जानिए कैसा रहेगा आपका कल का दिन

[ad_1]

Horoscope Rashifal 19 February 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 फरवरी 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं।

मार्च के महीने में इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुध, सूर्य और शुक्र, हर कार्य में मिलेगी सफलता

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। मित्रों से सम्बन्धों में सुधार होगा। परिवार में तनाव की स्थिति हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में ह‍िस्‍सा लेंगे।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में व्यर्थ के व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी परन्तु यथानुरूप सफलता में विलम्ब हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में आपसी विवाद हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

13 अप्रैल से इन राशियों पर कृपा करेंगे देवगुरु बृहस्पति, दिसंबर 2022 तक का समय वरदान के समान

कर्क राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं विवाद से बचें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भवन के रखरखाव एवं साजसज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनावश्‍यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। खर्चों में कमी आयेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। म‍ित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। यात्रा के योग हैं।

Rashi Parivartan : 26, 27 फरवरी को बदलेगी 2 बड़े ग्रहों की चाल, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अफसरों का सहयोग म‍िलेगा।

तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार में आपसे मनमुटाव हो सकता है। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

शुक्र- मंगल, शनि-बुध, सूर्य- गुरु की युति से इन 5 राशियों का जाग गया है सोया हुआ भाग्य

धनु राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। व्यस्तता भी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। धन में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ राशि में अस्त होंगे देवगुरु, इन 6 राशियों का भाग्य होगा उदय, खूब चमकेगा भाग्य का सितारा

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में निवेश को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। धन की समस्या हो सकती है। खर्चों में वृद्धि रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित रहेंगे। नौकरी में अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *