Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal 20 May 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 20 मई 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 20 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि-  मन परेशान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र से वस्त्रों की प्राप्ति‍ हो सकती है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। धनार्जन के साधन बनेंगे।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ तो होगी, लेकिन आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी म‍ित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। भाइयों से संबंधों में सुधार होगा।

संबंधित खबरें

अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों को 20 मई को मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ होने के प्रबल योग

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन में नकारात्मकता से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

Apara Ekadashi Vrat 2022 : अपरा एकादशी कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पारणा टाइम और पूजन सामग्री की लिस्ट

तुला राशि- संयत रहें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। संचित धन में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। मन में निराशा हो सकताी है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

वृश्चिक राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक एवं शोधकार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग हैं।

मकर राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु खर्च अधिक रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुक्रवार को इस उपाय को करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी धन की बरसात

कुंभ राशि- मन शान्त रहेगा। फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि हो सकती है। मीठे खानपान में दिलचस्पी बढ़ेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं गृह सज्जा के कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की वृद्धि हो सकती है। आलस्य की अधिकता रहेगी।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *