Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal 26 December 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 दिसंबर 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 26 दिसंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि- भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

1 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023

मिथुन राशि- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में निराशा के भाव भी हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। संयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

कन्या राशि- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।  मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग हैं।

अंकराशि : 26 दिसंबर का दिन इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहद शुभ, नौकरी- व्यापार में लाभ के योग

तुला राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।  खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक राशि- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवन सुखमय रहेगा। तनाव से बचकर रहें।

धनु राशि- अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

साप्ताहिक अंकराशि : इन तारीखों में जन्मे लोगों को आने वाले सप्ताह में रोजाना मिलेंगे शुभ समाचार, वरदान के समान रहेंगे 7 दिन

मकर राशि- आय में वृद्धि होगी। कार्यभार बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपस में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशि-़ नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। तनाव से बचें।

Saptahik Rashifal : आने वाला सप्ताह इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां ही खुशियां, धन की होगी बरसात, पढ़ें राशिफल

मीन राशि- अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों में कमी आएगी।

[ad_2]

Source link

Facebook Notice for EU! You need to login to view and post FB Comments!
If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *