Hindustan Hindi News

[ad_1]

Sakat Chauth 2022 : सकट चौथ का व्रत चंद्रमा की पूजा के बाद ही पूर्ण माना जाता है। चंद्रमा के दीदार होने में अभी कुछ देर का समय रह गया है। चांद के दर्शनों से पहले भक्त भगवान श्री गणेश को खुश करने के लिए ये उपाय कर लें। भगवान गणेश अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानत हैं सकट चौथ व्रत में भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए किन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है…

दूर्वा घास 

  • भगवान गणेश को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति गणपती महाराज को दूर्वा अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंद से भर जाता है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं।

Moon Rise Time today Chand kab niklega : सकट चौथ पूजा चांद निकलते ही होगी शुरू, जानिए अपने शहर में कब उगेगा चंद्रमा

मोदक

  • गणेश जी को मोदक अतिप्रिय होते हैं। आप इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों में मोदक को ब्रह्म के समान बताया गया है।

सिंदूर 

  • भगवान गणेश को सिंदूर पसंद होता है। गणेश जी को सिंदूर का तिलक भी अवश्य लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।

Moonrise time : जानें आज राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, अलवर समेत तमाम जिलों में कब निकलेगा तिल कुटा सकट चौथ का चांद

घी

  • भगवान गणेश को घी काफी पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में घी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा घी से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *