Hindustan Hindi News

[ad_1]

Sawan 2022 Hariyali Amavasya : सावन मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली एकादशी के नाम से जाना जाता है। हर माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है। हरियाली अमावस्या के दिन पेड़- पौधों की पूजा करनी चाहिए। पेड़- पौधों की पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान का भी बहुत अधिक महत्व होता है। आप नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर, मां गंगा का ध्यान कर भी स्नान कर सकते हैं।

सावन अमावस्या डेट- 

  • सावन मास में 28 जुलाई, गुरुवार को हरियाली अमावस्या है।

मुहूर्त- 

  • श्रावण, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ – 09:11 पी एम, जुलाई 27
  • श्रावण, कृष्ण अमावस्या  समाप्त – 11:24 पी एम, जुलाई 28

Rashi Parivartan : अगस्त में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

पूजा- विधि-

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इस दिन पवित्र नदी या सरवोर में स्नान करने का महत्व बहुत अधिक होता है। आप घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान भी कर सकते हैं। 
  • स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • अगर आप उपवास रख सकते हैं तो इस दिन उपवास भी रखें।
  • इस दिन पितर संबंधित कार्य करने चाहिए। 
  • पितरों के निमित्त तर्पण और दान करें। 
  • इस पावन दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है।
  • इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना भी करें।

Rashi Parivartan : अगस्त में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

पीपल की पूजा का विशेष महत्व

  • धार्मिक पुराणों के अनुसार पीपल के पेड़े में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इस पावन दिन पीपल की पूजा जरूर करें।

इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए वरदान के समान रहेंगे आने वाले 9 दिन, नौकरी- व्यापार में महालाभ के योग

तुलसी का पूजन करने से मिलता है शुभ फल

  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। इस पावन दिन मां तुलसी की पूजा भी करें। मां तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इस दिन जरूर लगाएं पेड़- पौधे

  • हरियाली अमावस्या के पावन दिन पेड़- पौधे लगाने का भी विशेष महत्व होता है। इस पावन दिन पेड़- पौधे लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *