Hindustan Hindi News

[ad_1]

September Rashifal 2022: सितंबर का महीना कई राशियों के लिए खास माना जा रहा है। ग्रहों की चाल में परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस महीने शुक्र अस्त व बुध वक्री होंगे के साथ ही शुक्र व सूर्य राशि परिवर्तन भी होगा। जानिए सितंबर महीने में किन पांच राशियों के लोग रहें सतर्क-

मेष- इस महीने आपको नौकरी में काम का दवाब रहेगा। कामों में रुकावट आएगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। इस महीने आपको निराशा हो सकती है। शब्दों पर काबू रखें। इस महीने आपके गुप्त शत्रु बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मासिक राशिफल 2022: 17 सितंबर के बाद इन राशि वालों को होगा धन लाभ, इन जातकों के जीवन में आएंगी मुश्किलें

वृषभ- इस महीने आपको खर्चों पर काबू रखना होगा। लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखना होगा।

मिथुन- इस माह की शुरुआत आपको काम में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। प्रेम संबंध में तनाव होगा। खर्चों में बढ़ोतरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला- इस महीने आपको मानसिक तनाव हो सकता है। काम में दवाब का अनुभव हो सकता है। सितंबर के आखिरी में सेहत में गिरावट हो सकती है। 24 सितंबर के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: 31 अगस्त से इन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू, धन लाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

मीन- सितंबर महीने में मानसिक तनाव हो सकता है। काम में बिजी रहें और खुद को अकेले न रहने दें। आर्थिक रूप से चुनौतियां कम होंगी। लव लाइफ में तनाव बना सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *