Shani Amavasya 2021 : इस सप्ताह है शनि अमावस्या, साढ़ेसाती वाले करें ये 7 उपाय

[ad_1]

Shani Amavasya 2021 : मार्गशीर्ष माह की अमावस्या 4 दिसंबर शनिवार के दिन पड़ रही है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या का हमारे जीवन में खास महत्व होता है। इसे शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। शनि अमावस्या के दिन आप दान, स्नान और पूजा-पाठ आदि से अपने जीवन के काफी कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। 

शनि के साढ़ेसाती वालों को भी इस दिन कुछ खास उपाय करने से लाभ मिलता है। 

1. हनुमान चालीसा का पाठ करें- मान्यता है कि शनैश्चरी अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत लाभकारी होता है। ऐसा करने से आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 
2- इस दिन सरसों के तेल में अपनी परछाई देखकर दान करना चाहिए। 
3- काले घोड़े की नाल अपने घर के दरवाजे पर लगाना भी शनि के साढ़ेसाती में लाभ दिलाता है।  
4- इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस दिन कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए।   5- शाम को पश्चिम की ओर बत्ती कर तेल का दीपक जलाएं. ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र पढ़ते हुए परिक्रमा करें।
6- शनैश्चरी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। पीपल पर जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल के पेड़ में कई देवी-देवता और पितरों का वास होता है। अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करके आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। पीपल की परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है।
7- शनिदेव की पीड़ा को शांत करने के लिए शनिवार के दिन पीपल का वृक्ष लगाने का विधान है। इस दिन पीपल का वृक्ष लगाने से शनि ग्रह के प्रभावों से शांति मिलती है। 

शनि जिन राशियो में कारक होते है उन लोगो को साढे साती में बड़े स्तर पर लाभ भी प्रदान करते है। प्रायः वृष, तुला, मकर, कुम्भ  राशि वालों के लिए इनकी साढेसाती शुभ फलदायक होती है।  वह भी व्यक्ति के कर्म के आधार पर ही शुभ या अशुभ फल कम या अधिक मात्रा में प्राप्त होता है। इस प्रकार कर्म फल प्रदायक शनि देव अच्छे कर्म करने वाले को पुरस्कृत एवं गलत कार्य करने वाले को दण्डित करने से भी नही चूकते हैं। 

Surya Grahan 2021 : शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, दान समेत ये कार्य करने से होगा लाभ

शनि अमावस्या पर करें शनिदेव चालीसा पाठ

|| दोहा ||
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।
दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥

|| चौपाई ||
जयति जयति शनिदेव दयाला। करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥
चारि भुजा, तनु श्याम विराजै। माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥

परम विशाल मनोहर भाला। टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
कुण्डल श्रवण चमाचम चमके। हिय माल मुक्तन मणि दमके॥

कर में गदा त्रिशूल कुठारा। पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥
पिंगल, कृष्णो, छाया नन्दन। यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥

सौरी, मन्द, शनी, दश नामा। भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥
जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं। रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥

पर्वतहू तृण होई निहारत। तृणहू को पर्वत करि डारत॥
राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो। कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥

बनहूँ में मृग कपट दिखाई। मातु जानकी गई चुराई॥
लखनहिं शक्ति विकल करिडारा। मचिगा दल में हाहाकारा॥

रावण की गति-मति बौराई। रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥
दियो कीट करि कंचन लंका। बजि बजरंग बीर की डंका॥

नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा। चित्र मयूर निगलि गै हारा॥
हार नौलखा लाग्यो चोरी। हाथ पैर डरवायो तोरी॥

भारी दशा निकृष्ट दिखायो। तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥
विनय राग दीपक महं कीन्हयों। तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥

हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी। आपहुं भरे डोम घर पानी॥
तैसे नल पर दशा सिरानी। भूंजी-मीन कूद गई पानी॥

श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई। पारवती को सती कराई॥
तनिक विलोकत ही करि रीसा। नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥

पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी। बची द्रौपदी होति उघारी॥
कौरव के भी गति मति मारयो। युद्ध महाभारत करि डारयो॥

रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला। लेकर कूदि परयो पाताला॥
शेष देव-लखि विनती लाई। रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥

वाहन प्रभु के सात सुजाना। जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥
जम्बुक सिंह आदि नख धारी। सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं। हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥
गर्दभ हानि करै बहु काजा। सिंह सिद्धकर राज समाजा॥

जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै। मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥
जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी। चोरी आदि होय डर भारी॥

तैसहि चारि चरण यह नामा। स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥
लौह चरण पर जब प्रभु आवैं। धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥

समता ताम्र रजत शुभकारी। स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥
जो यह शनि चरित्र नित गावै। कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला। करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥
जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई। विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥

पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत। दीप दान दै बहु सुख पावत॥
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा। शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥

|| दोहा ||
पाठ शनिश्चर देव को, की हों ‘भक्त’ तैयार।
करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )
 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *