Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shani Transit 2022 on 29 April: शनिदेव वर्तमान में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन तीन के बाद मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करीब 30 साल बाद होने जा रहा है। शनि का राशि परिवर्तन ज्योतिष के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

शनि को शास्त्रों में कर्मफलदाता बताया गया है। इसके साथ ही कलियुग के शनि दंडाधिकारी हैं। शनि न्याय देवता हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि के प्रकोप से व्यक्ति को सिर्फ उसके कर्म ही बचा सकते हैं। कहते हैं कि अच्छे कर्म करने वालों को शनि शुभ व बुरे कर्म करने वालों को शनि दंडित करते हैं।

30 अप्रैल को बन रहा सूर्यग्रहण व शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, इस दिन की ये हैं 3 लकी राशियां

संबंधित खबरें

शनि गोचर 2022-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि हर ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।  शनि को अपना एक च्रक पूरा करने में करीब 30 साल का समय लगता है। शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। शनि वर्तमान में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 से शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि वालों से शनि की साढ़े साती समाप्त हो जाएगी और मीन राशि वालों पर साढ़े साती शुरू होगी। मिथुन और तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी और कर्क व वृश्चिक राशि वाले इसकी चपेट में आ जाएंगे।

17 मई तक मंगलदेव की राशि में रहेंगे सूर्यदेव, गोचर काल की ये हैं 3 लकी राशियां

इन दो राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें-

कर्क- शनि की ढैय्या कर्क राशि वालों पर शुरू होने वाली है। ढैय्या के दौरान व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। पैसों का इस्तेमाल बहुत सोचकर करें। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को पैसों व सेहत के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। चोट लगने का खतरा बना रहेगा। लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है। विवाह में देरी हो सकती है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। गुस्सा बढ़ सकता है। धन की बचत करें। कार्यों में मुश्किलें आएंगी। धैर्य बनाए रखें।

शुक्र का 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश, एक क्लिक में जानें सभी 12 राशियों पर असर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *