Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Shani Gochar January 2023: नए साल 2023 को शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष है। नए साल में कई ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में फेरबदल होगा, जिसमें शनि ग्रह का नाम भी शामिल है। वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। 17 जनवरी 2023 को शनिदेव कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में आने से सीधे तौर पर पांच राशियां प्रभावित होंगी। शनि गोचर से तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होता है और दो राशियों पर शनि ढैय्या का असर होता है। जानें नया साल किन राशियों के लिए पड़ सकता है भारी-

शनि के अनुराधा नक्षत्र में मौजूद हैं ये तीन प्रमुख ग्रह, इन राशियों को धन लाभ के प्रबल योग

मीन राशि- मीन राशि वालों पर शनि गोचर के साथ ही शनि साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। हर चरण में शनिदेव अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि पहले चरण में शनिदेव ज्यादा कष्टकारी साबित होते हैं।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों पर शनि गोचर के साथ ही शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण होगा। शनि कुंभ राशि में ही गोचर करने वाले हैं। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि वालों पर शनि की अशुभ स्थिति का कम प्रभाव पड़ता है। हालांकि साढ़ेसाती के दौरान कुंभ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि- मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा। ऐसे में ढाई साल बाद मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि का राशि परिवर्तन ढाई साल के बाद होता है। मकर राशि वालों को इस अवधि में आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र करने जा रहे राशि परिवर्तन, जानें किन-किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल

कर्क राशि– 17 जनवरी 2023 से कर्क राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी। शनि ढैय्या शुरू होने से कर्क राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस अवधि में पैसों के मामले में सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों पर भी कर्क राशि के समान शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस अवधि में अपनी वाणी पर संयम बरतें। वाद-विवाद से दूर रहें। धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *