Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जातक की जन्मकुंडली में शनिदेव की शुभ स्थिति फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। शनिदेव हर ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। साल 2023 में शनिदेव 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का गोचर अपनी ही राशि कुंभ में होने से कई राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

साल 2023 प्रारंभ होते ही इन राशियों को होगा महालाभ, तरक्की मिलने की है प्रबल संभावना

शनिदेव कब तक रहेंगे कुंभ राशि में-

शनिदेव कुंभ राशि में 17 जनवरी 2023 को प्रवेश करेंगे और 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे।

शनि राशि परिवर्तन से बनेगा शश महापुरुष राजयोग-

जनवरी 2023 में शनि राशि परिवर्तन से शश महापुरुष राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्6 में शश महापुरुष राजयोग को शुभ फलदायी माना गया है। शनि गोचर कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। शनि गोचर से इन राशियों को नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 आने वाले तीन साल इन 3 राशियों के लोग पार करें संभलकर, शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर

इन राशियों को होगा लाभ-

वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों का शनि गोचर से भाग्योदय हो सकता है। इस दौरान आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। करियर में तरक्की मिल सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों को साल 2023 में शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियां दूर होंगी। हर क्षेत्र में राहत मिलेगी।

तुला राशि- 17 जनवरी 2023 को शनि गोचर के साथ ही तुला राशि वालों से शनि ढैय्या हट जाएगी। इससे मानसिक तनाव दूर होगा। आर्थिक मोर्चे की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। तरक्की और धन लाभ संभव है।

धनु राशि– धनु राशि वालों के लिए शनि गोचर खुशखबरी लेकर आ सकता है। शनि गोचर से धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किस्मत के साथ मिलने से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *