Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Shanidev will be pleased these zodiac signs in 2023: साल 2023 में शनि राशि परिवर्तन होगा। शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। शनिदेव के आशीर्वाद से नए साल में इन राशि वालों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही करियर में तरक्की के योग बनेंगे।

शनिदेव को न्याय देवता व कर्म फलदाता कहा जाता है। शनिदेव जातक को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जातक की जन्मकुंडली में शनिदेव की स्थिति शुभ होने पर जीवन में सफलता हासिल होती है। शनिदेव के शुभ स्थिति में होने पर सुख-सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं।

कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिसंबर महीना ज्योतिषीय दृष्टि अति लाभकारी, जानें क्या मिलेगा फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2023 में कुछ राशियों पर शनिदेव की असीम कृपा रहने वाली है। इस अवधि में इन जातकों की मुश्किलें हल होंगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। जानें शनिदेव की कृपा पात्र वाली राशियां-

वृषभ राशि- साल 2023 में वृषभ राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी कुंडली के 10वें भाव में शनि गोचर होने से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को नौकरी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आने वाले नए साल में शनिदेव के आशीर्वाद से आपकी किस्मत चमक सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा।  लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आय के नए साधन बनेंगे। जमीन व संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे। व्यापारियों को लाभ होगा।

5 दिसंबर तक ये दो बड़े ग्रह बना रहे राजयोग, इन 3 राशि के लोग हो सकते हैं मालामाल

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शनि गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। नए साल में शनिदेव आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इसे धन व वाणी का स्थान माना गया है। इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए साधन बनेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *