[ad_1]
शरद पूर्णिमा महोत्सव 9 अक्तूबर को मनाया जाएगा। भगवान एवं देवियां चंद्रमा के धवल रंग में रंगेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रभु केशवदेव चंद्रलोक में दर्शन देंगे। रंगेश्वरी महाकाली का 7 नदियों के जल से अभिषेक किया जाएगा। प्राचीन ठाकुर केशवदेव को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। मानसरोवर की राधारानी भी सफेद वस्त्र धारण कर दर्शन देंगीं।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सेवा मण्डल सेवक 9 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे गोचरण लीला पर स्थित श्रीगिरिराज जी का पंचगव्य से अभिषेक करेगा। सुबह 11:30 बजे से जन्मस्थान पर प्रसादी का आयोजन एवं सायं 7 बजे से खीर प्रसाद का वितरण होगा। शाम को 5 बजे गिरिराजजी के छप्पनभोग के दर्शन होंगे। शाम को 4 बजे से ही श्री कृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर को भव्य चन्द्रलोक का स्वरूप दिया जाएगा। भगवान केशवदेव चंद्रलोक में विराजमान होकर दर्शन देंगे। रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक भजन गायन कार्यक्रम होगा। उसके बाद रात्रि 11:30बजे तक श्रीकृष्ण चबूतरा पर महारास होगा। रात्रि 11:30बजे श्रीगिरिराज जी की शयन आरती होगी। इस हेतु श्रद्धालुओं का प्रवेश रात्रि 11:30बजे तक होगा।
धनतेरस से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, साल 2022 के अंत रहेंगे मौज में
जन्मस्थान सेवा संस्थान संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय प्रांगण में चिकित्सालय के आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा स्वांस (दमा) के रोगियों को 09अक्तूबर (रविवार) की मध्यरात्रि में खीर के साथ दिव्य अचूक दवा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। औषधि प्राप्त करने हेतु संबंधित मरीज 9 अक्तूबर की सायं 5 बजे तक श्रीकृष्ण-जन्मभूमि के गेट नं.-1 के निकट स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में निःशुल्क रजिस्ट्रेशन अवश्य करा दें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!