Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होंगे। नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस दौरान भक्त मां आदि शक्ति को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ व व्रत रखते हैं। नवरात्रि में अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। आप भी नोट कर लें सही तारीख-

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में होगी मां दुर्गा की आप पर कृपा, 26 सितंबर से पहले करें ये काम

शारदीय नवरात्रि महाष्टमी 2022 कब है?

नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी तिथि कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है। हालांकि तिथि के घटने या बढ़ने के कारण अष्टमी तिथि आगे-पीछे हो जाती है। इस बार महाष्टमी व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।

शारदीय नवरात्रि महानवमी 2022 कब है?

नवरात्रि में नवमी व्रत 4 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दसवें दिन यानी 5 अक्टूबर को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक कथाओं के अनुसार, राक्षसों के राजा महिषासुर से मां दुर्गा ने नौ दिनों तक युद्ध किया था। इसलिए ये पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है। नवरात्रि के अंतिम यानी नवमी को मां दुर्गा को बुराई पर जीत हासिल हुई थी। इसलिए इसे महानवमी कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बना रहा अद्भुत संयोग, आप भी जान लें ज्योतिषीय महत्व

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *