Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shukra Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, वैभव, ऐश्वर्य और सौंदर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र 18 जून को सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर वृषभ राशि पर गोचर कर लिया है। शुक्र के अपनी राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। शुक्र अपनी स्वराशि में 13 जुलाई तक रहेंगे, इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

18 जून को बन रहा लक्ष्मी नारायण योग-

वृषभ राशि में पहले से बुध ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में वृषभ राशि में बुध व शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण या महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।

आषाढ़ के शनिवार से वृषभ राशि में शुक्र, तुला से मीन राशि तक जानें किसके दिन फिरने वाले हैं

शुक्र गोचर इन राशियों के लिए शुभ-

मेष- मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशमय रहेगा।

वृषभ- शुक्र का आपकी राशि में प्रवेश हुआ है। ऐसे में यह गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपकी कार्यशैली में निखाए आएगा। आप इस दौरान वाहन या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।

संबंधित खबरें

मिथुन- मिथुन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार की जरूरतों के लिए आय से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान कर्ज लेने की नौबत तक आ सकती है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। इस गोचर का कर्क राशि वालों के जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। गोचर काल में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

सिंह– सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा। पदोन्नति मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। रिश्तों में वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या– कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर खुशियां लेकर आएगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे।

23 अक्टूबर तक इन 6 राशि के जातक रहें संभलकर, शनिदेव का रहेगा गहरा प्रभाव

तुला- तुला राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इस दौरान आपके साथ शुभ-अशुभ घटना घट सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक- इस गोचर के कारण आपके रिश्तों में सुधार होगा। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी। पैसों के मामलों में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु- धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। गुप्त शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

मकर– मकर राशि वालों को समाज में मान-सम्मान हासिल होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे या कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

कुंभ- इस गोचर के कारण आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन– शुक्र गोचर के कारण आपको करियर में अपार सफलता हासिल हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *