[ad_1]
Shukra Rashi Parivartan 2023 Effect on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का हर राशि पर अलग प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख व विलासिता का कारक माना गया है। शुक्र राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। अगले महीने 15 फरवरी को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मीन राशि में आने से कुछ राशियों पर विशेष लाभ होगा। मीन राशि में ही शुक्र व गुरु की युति भी बनेगी। जानें फरवरी महीने में शुक्र गोचर के चलते किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा-
इन दो राशियों पर साढ़ेसाती व एक पर ढैय्या शुरू, किसी भी शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें
1. मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र के मीन राशि में आने से मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। शुक्र गोचर मिथुन राशि के जातकों की कुंडली के दशम भाव में होगा। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि भी संभव है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ फलों की प्राप्ति कराएगा। कन्या राशि के सातवें भाव में शुक्र गोचर होने से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सकारात्मक परिणाम मिलेगी। धन का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक उन्नति की ओर जाएंगे।
शनि के कुंभ राशि में जाने चमकेगी इन राशियों की किस्मत! टैरो कार्ड से जानें अपना भविष्यफल
3. तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर अति लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान शुक्र गोचर आपकी राशि के छठवें भाव में प्रवेश करेंगे। इस अवधि में आपके शत्रु पराजित होंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार में मुनाफा होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!