Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Shukra Uday 2022 Effect on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-संपत्ति, विलासिता, सौंदर्य, भौतिक सुख व धन आदि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह 20 नवंबर को वृश्चिक राशि में उदित हो चुके हैं। शुक्र 2 अक्टूबर रविवार को सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर अस्त हुए थे और जो कि 20 नवंबर को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर उदित हो चुके हैं। शुक्र ग्रह के 50 दिन बाद उदित होने से कई राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। जानें किन राशियों को होगा लाभ-

तुला राशि- तुला राशि के दूसरे भाव में शुक्र उदित हुए हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

2 महीने बाद धनु राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनिदेव की होगी कृपा दृष्टि

मकर राशि- मकर राशि के एकादश भाव में शुक्र ग्रह उदित हुए हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापारियों के कामकाज को गति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- शुक्र आपकी राशि के दशम भाव में उदित हुए हैं। शुक्र ग्रह के उदय होने से आपको कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि के नवम भाव में शुक्र उदित आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपका भाग्योदय होगा। नौकरी व व्यापार में उन्नति होगी। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *