Hindustan Hindi News

[ad_1]

दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का असर मनुष्य, पशु- पक्षी के साथ-साथ ग्रहों पर भी पड़ता है। यह सूर्य ग्रहण यूरोप,अफ्रीका के उत्तरी पूर्वी हिस्से से, पश्चिम- एशिया, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर के साथ-साथ भारत के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेगा।

भारत के कुछ शहरों में 1 घंटे से अधिक समय तक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा वह शहर है-

नई दिल्ली – शाम 4:28 से 5:42 तक

मुंबई – शाम 4:49 से 6:09 तक

हैदराबाद – शाम 4:58 से 5:48 तक

बेंगलुरु – शाम 5:12 से 5:56 तक

चेन्नई – शाम 5:13 से 5:45 तक

कोलकाता- शाम 4:51 से 5:04 तक

भोपाल – शाम 4:42 से 5:47 तक 

चंडीगढ़ – शाम4:23 से 5:41 तक

ये भी पढ़ें- Diwali bhog 2022: दीपावली पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग

गुजरात के द्वारका में भारत का इस साल का सबसे सबसे अधिक समय तक करीब 1 घंटे 45 मिनट तक सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सूर्य ग्रहण सबसे कम समय लगभग 12 मिनट तक देखने को मिलेगा। 

आखिर क्यों लगता है सूर्य ग्रहण –

पृथ्वी लगातार सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। परिक्रमा करते हुए चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। जिसकी वजह से सूर्य की रोशनी पूरी तरह से पृथ्वी पर नहीं पड़ती। जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण में सूर्य की 40 से 50 प्रतिशत रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *