Hindustan Hindi News

[ad_1]

Surya Rashi Parivartan Horoscope 13 february 2023 : ज्योतिषशास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक भी माना गया है। सूर्यदेव कल यानी 13 फरवरी 2023 को राशिपरिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य इसे सूर्य गोचर भी कह रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर मेष से लेकर मीन तक सभी रााशियों जातकों पर देखने को मिलेगा। चूंकि सूर्य महीने में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं ऐसे में 13 फरवरी के इस राशि परिवर्तन का असर अगले एक महीने तक रहेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, मकर राशि में पहले से ही शनिदेव मौजूद हैं। सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव रहता है ऐसे में कई राशियों के जातकों को कुछ दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। कुल मिलाकर 13 फरवरी को होने वाले सूर्य राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है तो वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशियों के लिए मध्यम फल देने वाला होगा। जानिए इस राशि परिवर्त का सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा।

Surya Rashi Parivartan Horoscope 13 february 2023 :

मेष राशि- मेष राशि वालों को इस राशिपरिवर्तन से लाभ मिलेगा। वाहन, भूमि, क्रय-विक्रय आर्थिक लाभ होगा। 13 फरवरी के बाद शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार और परिवार में खुशहाली आएगी। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। अगर आप किसी कार्य में सफलता पाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपका कार्य पूर्ण होगा। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी महीना अति शुभ रहने वाला है। 

वृषभ राशि- सूर्य गोचर इस राशिवालों के लिए मध्यम रिणाम देने वाला होगा। 13 फरवरी से माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगले एक महीने के दौरान आपको सुखद समाचार मिलने के योग हैं। आय में आशातीत बढ़ोतरी संभव है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को मुनाफा होगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना मुनाफा भरा रहेगा।

Lord Shiva Favorite Zodiacs : इन तीन राशियों पर हमेशा रहती है देवाधिदेव महादेव शिव की कृपा

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माह के मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। माह के मध्य में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि- कर्कवालों के लिए यह महीना आर्थिक दृष्टि से बेहतर रहेगा। 13 फरवरी से धैर्यशीलता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। शनि की ढैय्या चलेगी। स्थिति सामान्य रहेगी। 

सिंह राशि- इस महीने  के मध्य तक घरेलू समस्याओं का समाधान होगा।कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।  माह के आरंभ में कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। माह के मध्य में घर-परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

कन्या राशि- आर्थिक उन्नति होगी। कारोबार या नौकरी में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सेहत का खयाल रखें।

तुला राशि- निवेश के अवसर मिल सकते हैं।  व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संपत्ति से जुड़े विवादों का हल मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माह के मध्य में परिवार में खुशियों का कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस माह में आपके जीवन में खुशियां आएंगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार को गति मिलेगी। बिगड़ा काम बन सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति फरवरी महीने में अति शुभ रहने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर आपको इस माह में आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

मकर राशि- व्यापार में वातावरण उतार चढ़ावभरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  माह के आरंभ में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मन खिन्न हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। माह के मध्य में व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। इस माह अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। माह के अंत में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। 

कुंभ राशि- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं।  मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रयास करने से सफलता मिल सकती है। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। अहंकार की भावना से दूर रहें। माह के अंत में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। ।

मीन राशि- यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।  बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। माह के अंत में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। 

(Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *