Hindustan Hindi News

[ad_1]

Surya Rashi Parivartan 2022: जगत के ऊर्जा स्रोत सूर्यदेव को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा का कारक माना गया है। वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य तुला राशि में नीच व मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं। ज्योतिष के मुताबिक पुरुष की कुंडली में सूर्य पिता के कारक होते हैं जबकि महिला की कुंडली सूर्य पति के कारक होते हैं। सूर्य देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। सूर्य 15 मार्च 2022 को राशि बदलने वाले हैं। 15 मार्च 2022 को  सूर्य का गोचर सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर कुंभ से मीन राशि पर होगा। चूंकि सूर्य प्रत्येक राशि में एक महीने तक गोचर करते हैं यही कारण है कि एक महीने बाद सूर्य दूसरी राशि में जाते हैं। मीन के बाद सूर्य मेष राशि में अप्रैल 2022 में गोचर करेंगे। मीन राशि में सूर्य 14 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक विराजमान रहेंगे।  सूर्य का कुंभ से मीन राशि पर जाने से जानिए किसे होगा लाभ और किसे संभलकर रहना होगा?

सूर्य राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव:

मेष राशि:
सूर्य का गोचर नौकरी-पेशा लोगों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा। गोचर के दौरान खर्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा इस दौरान कोई भी निवेश करने से बचना होगा। बिजने और नौकरी से जुड़े लोगों को भी तरक्की के अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि: आपके लिए भी सूर्य का यह गोचर लाभकारी रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रोपर्टी में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। बिजनेस में मुनाफ होगा। रिलेशन में दूरियां आ सकती हैं। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।  

Budh Rashi Parivartan 2022: मकर से कुंभ राशि में आए बुध, मेष व मकर समेत इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

मिथुन राशि: सूर्य राशि परिवर्तन के कारण इस राशि के लिए अगले एक माह की अवधि शुभ साबित होगी। गोचर की अवधि में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर काम को सराहा जाएगा। नौकरी में परिवर्तन से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।  

कर्क राशि: राशि परिवर्तन के दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। व्यापार में आर्थिक संवृद्धि होगी। पिता की संपत्ति से लाभ हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।  

सिंह राशि: नौकरी करने वालों को गोचर के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। निवेश में सावधानी बरतनी होगी। आमदनी और सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।  

Chanakya Niti: इन 5 गुणों वाले लोग एक दिन जरूर होते हैं सफल

कन्या राशि: इस राशि के संबंधित लोगों पर गोचर का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा। जिससे मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों का अधिकरी से संबंध खराब हो सकता है। जीवनसाथी से टकराव हो सकता है। 

तुला राशि: नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। काम पर अच्छी पकड़ बनेगी। नई नौकरी की तलाश करने वालों के लिए गोचर शुभ साबित होगा। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह हो सकता है। 

वृश्चिक राशि: सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े काम में मुनाफा हो सकता है। लव लाइफ में मुश्किलें आ सकती हैं। गोचर के दौरान किसी बात को लेकर पार्टनर से विवाद हो सकता है। 

धनु राशि: सूर्य का गोचर मिलाजुला साबित होगा। गोचर के दौरान परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जमीन के जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों को वर्कलोड बढ़ेगा। घर में किसी कारण से छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। 

मकर राशि: सूर्य के इस गोचर से जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गुस्सैल स्वभाव के कारण परेशानी होगी। परिवार में माता-पिता के साथ विवाद की संभावना है। इसके अलावा भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। 

कुंभ राशि: नौकरी-व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। साथ ही बिजनेस में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। निवेश के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है।  

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *