Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सजावट हर व्यक्ति के लिए समान महत्व रखती है। लेकिन सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीज हम सभी के लिए सबसे जरूरी है। आखिर किन चीजों का इस्तेमाल हम घर की सजावट के दौरान कर रहे हैं। कहीं वह वस्तु घर में निगेटिव एनर्जी तो नहीं ला रही है। इन बातों का भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आज कल तरह- तरह को लकड़ी और उससे बनी चीजों का इस्तेमाल घर की सजावट करने के दौरान किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तीन तरह की लकड़ियों का प्रयोग बेहद अशुभ माना गया है इसलिए लकड़ी से बने किसी भी सामान को खरीदने से पहले उसकी जांच आवश्यक कर लें। आइए जानते हैं कौन सी है वह 3 अशुभ लकड़ियां।

1. दूध निकलने वाली लकड़ी-  ऐसे पेड़ों की लकड़ी इसकी डाली या पत्तियों से सफेद दूध से चिपचिपे पदार्थ निकलता है। ऐसी लकड़ियों का प्रयोग घर की सजावट में कभी भी नहीं करना चाहिए। रबड़ और आक दो ऐसे पेड़ है। जिनसे यह सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी लकड़ी का प्रयोग घर की सजावट में भूलकर भी न करें।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आज ही अपनाएं, ये खास वास्तु उपाय

2. श्मशान में उगने वाली लकड़ी- श्मशान में उगने पेड़ और उसकी लकड़ियों का प्रयोग घर की सजावट में नहीं करना चाहिए। ऐसी लकड़ी से बनी किसी भी वस्तु को घर में लाने से आप उस लकड़ी के साथ निगेटिव एनर्जी को अपने घर में बुलावा देते हैं। ऐसी लकड़ी का घर से दूर रहना ही फायदेमंद साबित होता है।

3. सूखे पेड़ की लकड़ियां-  सूखे पेड़ की लकड़ियों से बनी सजावट की कोई भी वस्तु भूलकर भी अपने साथ घर न लाएं। विशेष कर ऐसी लकड़ियां जिनमें दीमक या चींटियां लगी हुई हो। या ऐसी लकड़ियां जिन्हें दीमक ने पूरी तरह से खोखला कर दिया हो या ऐसी कोई भी लकड़ी जिसमें सिर्फ दो शाखा बची हुई हो। ऐसी लकड़ी से बनी किसी भी वस्तु को घर लाना बेहद अशुभ माना गया है।  

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *