[ad_1]
Vastu tips for Office: नौकरीपेशा करने वाले जातक सफलता हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार इसके बावजूद भी उन्हें मनमुताबिक सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ खास वास्तु टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप करियर या व्यापार में तरक्की पा सकते हैं।
घर से फौरन बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, आ सकती है आर्थिक तंगी
1. क्रिस्टल ट्री- वास्तु के अनुसार, ऑफिस में क्रिस्टल ट्री रखना अति शुभ माना जाता है। टेबल पर क्रिस्टल ट्री रकने से व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे होते हैं। अगर क्रिस्टल ट्री राशिनुसार बनवाते हैं तो यह ज्यादा लाभकारी माना गया है।
2. बांस का पौधा- वास्तु के अनुसार, बांस का पौधा आय में वृद्धि का प्रतीक है। यह घर या ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। कहते हैं कि बांस का पौधा ऑफिस में रखने से जातक को जीवन में तरक्की हासिल होती है।
3. लॉफिंग बुद्धा- लॉफिंग बुद्धा को घर में रखने से जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है। कहते हैं कि इसे ऑफिस में रखना लाभकारी होता है। वास्तु के अनुसार, बुद्धा को हमेशा घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए और ऑफिस में डेस्क पर रखने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
अगर हाथ में नहीं रुकता है पैसा तो, इन आसान वास्तु टिप्स से बदल सकते हैं जिंदगी
4. कामधेनु- मान्यता है कि घर में गाय-बछड़े की मूर्ति या तस्वीर लगाने से परिवार को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। गाय में मां लक्ष्मी, मां दुर्गा व मां सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में मूर्ति या तस्वीर को लगाने से जातक को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!