[ad_1]
Vastu Tips for Money in Hindi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को देवी कहा गया है। जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में आर्थिक तंगी का कम ही सामना करना पड़ता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय भी करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है वहां कुछ संकेत भी दिखाई देते हैं। जानें धन लाभ से पहले व्यक्ति को क्या मिलते हैं संकेत-
1. अगर घर में अचानक काली चींटियों का झुंड नजर आने लगे और वो खाने की चीजों पर टूटना शुरू कर दें तो समझ लें कि आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो चुका है। वास्तु के अनुसार, यह धन लाभ का संकेत होता है।
2. वास्तु के अनुसार, घर के छज्जे या आंगन के पेड़ में चिड़िया, कबूतर या किसी पक्षी का घोसला बनना भी शुभ संकेत माना गया है।
वास्तु के अनुसार, ऑफिस में रखें इनमें से कोई एक चीज, सुख-समृद्धि के साथ आएगी खुशहाली
3. अगर एक ही स्थान पर तीन छिपकलियां इकट्ठी दिखाई दें तो यह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना गया है। वास्तु के अनुसार, यह धन-संपदा में बढ़ने का एक संकेत है।
4. दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास छिपकलियां दिखाई देना भी शुभ माना गया। लेकिन तुलसी के पौधे के पास बहुत ज्यादा छिपकलियां दिखाई दें तो उसे विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं।
5. अगर आपकी दाईं हथेली पर लगातार खुजली हो रही है यह धन लाभ का संकेत हो सकता है। कर्ज या उधार दिया पैसा भी वापस आ सकता है।
घर से फौरन बाहर निकाल दें ये पांच चीजें, आ सकती है आर्थिक तंगी
6. वास्तु के अनुसार, अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर निकलें और रास्ते में गन्ना दिख जाए तो यह धन लाभ का संकेत है। इसके अलावा घर से बाहर अगर कुत्ता मुंह में रोटी या कोई शाकाहारी चीज लेकर दौड़ता दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत माना गया है।
7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर से बाहर निकलें और कई दिनों तक लगातार किसी को झाड़ू लगाते देखें तो समझ लें कि कोई बड़ा विवाद हल हो सकता है। इसके साथ ही यह धन लाभ का भी संकेत माना गया है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!