Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips for Morning: अक्सर बड़े-बुजुर्ग ऐसी चीजों का जिक्र करते हैं, जिन पर युवा पीढ़ी का ध्यान कम ही जाता है। बड़ों की नसीहत भले ही न मानें कि सुबह उठकर क्या करें और क्या नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपका भाग्य चमका सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सुबह उठकर कुछ चीजों को देखना अशुभ माना गया है। आप भी जान लें किन सुबह उठते ही किन चीजों को देखने से परहेज करना चाहिए-

घर से निकलने से पहले जरूर करें ये काम, बन जाएंगे हर बिगड़े काम

1. जंगली जानवर की तस्वीरें- कई लोग घरों में हिंसक पशु या जानवर की तस्वीरें रखते हैं, जिन पर सुबह उठते ही नजर पड़ती है। लेकिन सुबह उठते ही इन तस्वीरों को देखने से बचना चाहिए।

2. परछाई- सुबह उठकर या किसी अन्य की परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए। पश्चिम दिशा की ओर परछाई देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

3. झूठे बर्तन- वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए। इसलिए कहा जाता है कि रात को ही सारे बर्तन साफ करके रखने चाहिए।

4. शीशा- सुबह उठते ही आइना सबसे पहले नहीं देखना चाहिए। कहते हैं कि सुबह शीशा देखने से रात भर की निगेटिविटी प्राप्त होती है।

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये चीजें, लौट जाता है आता हुआ धन

सुबह उठते ही क्या करें-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही हथेलियों के दर्शन करें। मान्यता है कि हाथ की हथेलियों में सरस्वती व मां लक्ष्मी का वास होता है। भगवान का नाम लें और फिर चेहरे पर मल लें। इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन करें। सूर्योदय से पूर्व उठने वाले लोग अगर चंद्रमा निकला हुआ है तो उसके भी दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और बिगड़े काम बन जाते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *