[ad_1]
स्टडी रूम एक ऐसी जगह जहां बैठकर लोग अपने जीवन को उचित दिशा देने और आकार देने की कोशिश करते हैं। जहां बैठकर जीवन के न जाने कितने जरूरी और गैरजरूरी फैसले लिए जाते हैं। उस जगह का ख्याल रखना हम सभी के लिए उतना ही आवश्यक हो जाता है। ताकि उस जगह बैठकर पढ़ने में बच्चों का मन लगा रहे और वह पढ़ाई -लिखाई से दूर जाने की जगह उसमें अधिक से अधिक रुचि लेने शुरू करें। किताबों से अधिक जल्दी बच्चे अपने आसपास के माहौल से चीजें सीखते हैं। ऐसे में अच्छा परिणाम पाने के लिए बच्चों के आसपास का माहौल भी बढ़िया होना चाहिए।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना गया है। यह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: कारोबार में होगी सिर्फ तरक्की, इन वास्तु टिप्स की मदद से होगा धन- लाभ
2. स्टडी रूम में दौड़ते हुए सात घोड़े या आसमान में उड़ती हुई चिड़ियों की तस्वीर लगानी चाहिए।
3. पढ़ने की जगह पर सफल लोगों की तस्वीर लगाना जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर जीवन मे ऊंचा मुकाम हासिल किया है। यह आपको अंदर से मोटिवेट करने में मदद करता है।
4. यदि किसी बच्चे का मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता है तो ऐसे में उसके स्टडी टेबल के पास बगुले की तस्वीर लगानी चाहिए जो ध्यान की चेष्टा में हो।
5. पढ़ाई शुरू करने से पहले विद्या की देवी मां सरस्वती को नमन कर, पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगने लगता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!