Hindustan Hindi News

[ad_1]

कई बार लोग कठिन परिश्रम करने के बाद भी धन नहीं जुटा पाते हैं। अक्सर बेवजह धन खर्च होने के पीछे का कारण वास्तु दोष भी होता है। वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए वास्तु शास्त्र में पांच चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर पर रखने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है। जानिए किन चीजों को घर पर रखने से मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा-

1. बांसुरी– बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने के लिए सबसे कारगर उपाय बताया गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को घर पर चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। अगर घर पर सोने या चांदी की बांसुरी रखना संभव न हो तो बांस की बांसुरी भी रख सकते हैं।

2. गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा– भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। धन और सुख में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा की ओर प्रतिमा रखनी चाहिए, ताकि वहां पर सभी की नजर पड़ सके।

राहु-केतु राशि परिवर्तन के दौरान इन राशियों के जातक रहें सावधान, जीवन में होंगे बड़े बदलाव

3. मां लक्ष्मी और कुबेर– घर पर मां लक्ष्मी व कुबेर जी की प्रतिमा जरूर रखनी चाहिए। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। कुबेर जी आय प्रदान करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की प्रतिमा लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

4. शंख- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर शंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है। शास्त्रों के अनुसार, जिन घरों में मां लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है, वहां मां लक्ष्मी का स्वयं निवास होता है। ऐसे घरों में धन संबंधी परेशानी नही होती है।

मंगल ग्रह का मकर राशि में होगा प्रवेश, इन 4 राशियों का जगेगा भाग्य

5. एकाक्षी नारियल- शास्त्रों में नारियल को श्रीफल कहा जाता है। श्री का अर्थ लक्ष्मी होता है, इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी कहा जाता है। घर पर एकाक्षी नारियल रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिनके पास एकाक्षी नारियल होता है, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *