Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips For Money in Hindi: वर्तमान में हर कोई चाहता है कि उसके पास धन का अभाव न हो और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे। हालांकि कई बार घर में वास्तु दोष होने के कारण तरक्की व सुख-समृद्धि का आगमन नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में धन लाभ के लिए कुछ उपायों का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इन्हें अपनाने से जातक के जीवन में खुशियां आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन के देवता कुबेर की उत्तर दिशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा को साफ रखने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। जानें धन लाभ के लिए वास्तु उपाय-

फरवरी राशिफल 2023: 5 फरवरी के बाद इन राशियों को मिल सकता है प्रमोशन, 15 के बाद कम होंगे खर्चें

1. वास्तु के अनुसार, पूजा स्थल पर कभी धन संचय न करें। ऐसा करने से मन भगवान से ज्यादा पैसों में लगा रहता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है।

2. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर या ऑफिस में हमेशा मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा में लगानी चाहिए। इसके साथ ही उनके दोनों हाथी ऊपर की तरफ सूंड उठाए हुए हों। मान्यता है कि ऐसा करने से पैसों की  कमी नहीं होती है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर प्लास्टिक या इस तरह के पेड़-पौधे नहीं रखने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 फरवरी में इन राशि वालों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति, कर्ज लेने की आ सकती है नौबत

4. वास्तु के अनुसार, घर की रसोई में रात को जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। बर्तन रात में ही साफ कर लें। रात को जूठे बर्तन छोड़ने से धन हानि हो सकती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस कमरे में तिजोरी रखें उसे क्रीम कलर से पेंट करवाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन का आवक बढ़ता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *