Hindustan Hindi News

[ad_1]

सभी का जीवन विभिन्न रंगों से मिलकर बना है। हर रंग का एक खास गुण होता है जो हमारे मूड, व्यवहार और यहां तक कि भावनाओं को भी प्रभावित करता है। प्राचीन काल से ही रंग और उनके विशेष महत्व को महसूस किया गया है। इस बात में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं कि रंग एक अच्छे वास्तु के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। वास्तु को बेहतर बनाने के लिए घर के अंदर कुछ खास रंगों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

लाल रंग: खून का रंग भी लाल होता है। लाल रंग जुनून, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है यह रंग अग्नि से भी संबंधित है। यह जीवन को आगे बढ़ने के लिए गति और ऊर्जा प्रदान करता है। 

लिविंग रूम की दक्षिणी दीवार को लाल रंग का पेंट करने से कमरे में एक अलग तरह की पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। लिविंग रूम के अलावा बेडरूम की दीवारों पर लाल के शेड गुलाबी रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। लाल व गुलाबी नव विवाहित जोड़ों के लिए एक आदर्श रंग है। इससे वैवाहिक जोड़ों के बीच प्यार बना रहता है।

यदि घर में कोई प्रेग्नेंट महिला है तो उसके कमरे में गुलाबी रंग का पेंट या गुलाबी रंग की चीजें रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद अच्छा माना जाता है।

गहरा लाल रंग गुस्से का प्रतीक होता है। बेडरूम में भूलकर भी इस रंग का प्रयोग न करें इससे रिश्तों में कड़वाहट आती है। 

ऑरेंज रंग: यह रंग गर्व, महत्वकांक्षा और संचार का प्रतिनिधित्व करता है। जो व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है उसके बेडरूम की दक्षिणी दीवार पर ऑरेंज रंग का पेंट करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से उसे बेहद जल्द सफलता मिलती है। 

वास्तु के अनुसार दक्षिण और दक्षिण- पूर्व दिशा में स्थित किचन में ऑरेंज रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पूजा कक्ष में भी इस रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीला रंग: यह रंग बुद्धि, तेज और प्रकाश का प्रतीक है। यदि किसी घर का मुख उत्तर दिशा की ओर है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उस घर की दीवारों पर पीला रंग करना बेहद शुभ माना जाता है। 

स्टडी रूम के लिए पीला रंग काफी अच्छा माना जाता है पीले रंग से एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में भी मन लगने लगता है।

हरा रंग: यह रंग पॉजिटिव एनर्जी, समृद्धि को बढ़ाने में काफी मदद करता है। यह प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने में मदद करता है। चिड़चिड़े और जिद्दी स्वभाव के लोगों के मन को शांत रखने के लिए इनके बेडरूम में हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में संघर्ष करने वाले जोड़ों के दक्षिण- पूर्वी बेडरूम की दीवारों पर पेस्टल ग्रीन शेड्स सुखदायक होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *