Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips for Money: व्यक्ति की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। लेकिन जीवन में ऐसा भी समय आ जाता है जब व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत के बाद भी जातक को असफलता हाथ लगती है। लेकिन इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार धन आगमन में बाधाएं वास्तु दोष भी डालता है। ऐसे में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु टिप्स-

1. सही दिशा में रखें तिजोरी- वास्तु के अनुसार, तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा में ही रखें और उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुलता हो। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन आगमन होता है।

तिजोरी में पैसों के साथ रखें ये चीजें, बनेंगे धन वर्षा के प्रबल योग

2. घर में रंगों का महत्व- वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर सही रंगों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। कई बार सही रंगों का घर में इस्तेमाल न करने पर जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, कमरे की पूर्व दिशा में सफेद रंग, पश्चिम में नीला, उत्तर में हरा और दक्षिण दिशा में लाल रंग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

3. घर को रखें साफ-सुथरा- घर में गंदगी रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। कहते हैं कि जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे में घरों में बरकत नहीं जाती है। इसलिए जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर में साफ-सफाई करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

घर में 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए या नहीं? पढ़ें वास्तु शास्त्र में वर्णित महत्व

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *