[ad_1]
Karj Mukti Ke Upay: कर्ज से मुक्ति न मिलने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक वास्तु दोष भी है। कई बार घर में रखी कई चीजें आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बनती हैं। ये चीजें आपका आर्थिक बजट बिगाड़ देती हैं। अक्सर लोग घर में अनावश्यक चीजें जमा करके रखते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में रखी बेकार की चीजें दरिद्रता का प्रतीक होती हैं। इसलिए घर में पुराने व फटे-पुराने चप्पल-जूते और कपड़े नहीं रखने चाहिए। जानें आर्थिक उन्नति के लिए किन चीजों को घर से तुरंत निकाल देना चाहिए-
1. टूटा शीशा- वास्तु के अनुसार, घर में कोई कांच का सामान या टूटा शीशा हो, तो उसे तुरंत हटा दें। कहते हैं कि टूटा शीशा दरिद्रता का प्रतीक है।
47 साल बाद वक्री मंगल वृषभ राशि में, ये राशियां बहुत बचकर पार करें समय
2. बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान- अगर घर में कोई बेकार व बंद इलेक्ट्रॉनिक सामान है तो उसे तुरंत हटा दें। कहते हैं कि ये चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी लाती हैं।
3. टूटे-फूटे बर्तन- कप, प्लेट या कोई टूटा-फूटा बर्तन घर में हो तो, उसे तुरंत बाहर निकाल दें। कहते हैं कि घर में रखे टूटे-फटे बर्तन अशुभता लाते हैं।
4. टूटी झाड़ू- वास्तु के अनुसार, घर में टूटी या खंडित झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।
24 नवंबर से आने वाले चार महीने इन राशियों के लिए भारी, गुरु ग्रह बढ़ाएंगे परेशानी
5.टूटी-फूटी तस्वीर- घर में किसी टूटी या पुरानी तस्वीर को नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत नहीं आती है।
6. पर्स या तिजोरी- घर में पर्स फटा हो या तिजोरी टूटी हुई हो तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। पर्स या तिजोरी घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में धन आगमन रहता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!