Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, विलासिता, प्रेम, ऐश्वर्य, सौंदर्य व सुख-सुविधाओं आदि का कारक माना गया है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। शुक्र ग्रह इस समय वृश्चिक राशि में है। 5 दिसंबर को शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 29 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानें शुक्र गोचर का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल-

साल 2023 प्रारंभ होते ही इन राशियों को होगा महालाभ, तरक्की मिलने की है प्रबल संभावना

1. मेष राशि- मेष राशि वालों को शुक्र गोचर का बहुत लाभ होगा। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को शुक्र गोचर से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिल सकती है। रिश्तों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

3. वृश्चिक राशि– शुक्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। नौकरी व बिजनेस करने वालों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

आने वाले तीन साल इन 3 राशियों के लोग पार करें संभलकर, शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आय के नए विकल्प सामने आएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। कामों में सफलता हासिल होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *