Hindustan Hindi News

[ad_1]

Weekly Horoscope 25 April to 1st May 2022: यह सप्ताह कई राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह में कई राशि वालों को नौकरी में तरक्की व आय में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। ग्रहों की स्थिति से कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना जरूर करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर 25 अप्रैल- 1 मई तक का समय कई राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष– इस सप्ताह आपको सफलता पाने के लिए कामों में तेजी लानी होगी। पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है। विवादों से दूर रहें।

29 अप्रैल से शनि इन राशि वालों को करेंगे भयभीत, मेष समेत इन राशियों के लोग रहें सतर्क

संबंधित खबरें

वृषभ- इस सप्ताह आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। व्यापार की इच्छा रखने वालों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। वाणी पर संयम बरतें।

मिथुन- इस सप्ताह आपको सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को सप्ताह के अंत में लाभ होगा। इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

कर्क– कर्क राशि वालों को सफलता पाने में आसानी होगी, इसलिए एक कदम आगे बढ़ाएं। 28 तारीख के बाद रिश्तों में किसी भी तरह की कड़वाहट न आने दें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपनी उलझनों से मुक्ति मिलेगी। परेशान न हों। ऑफिस में आपका कार्यभार बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत में आप तनाव महसूस कर सकते हैं। 

कन्या– कन्या राशि वालों को अपने व्यवहार व संपर्कों का लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को इस सप्ताह ट्रांसफर मिल सकता है। घर के सभी सदस्यों का मान करें। संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

सूर्यग्रहण के दौरान इन 3 राशियों के जातक रहें संभलकर, हो सकता है भारी नुकसान

तुला- तुला राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को इस सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य रखें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की राय अवश्य लें।

वृश्चिक- इस सप्ताह आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापारियों को बड़े मुनाफे की ओर ध्यान करना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु– धनु राशि वालों को सभी लोगों के साथ मेलजोल बनाकर रखना चाहिए। लापरवाही से बचें, क्योंकि इससे आपकी नौकरी खतरे में आ सकती है। व्यापार शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

बुध राशि परिवर्तन से 68 दिन तक चमकेगा इन 6 लोगों का भाग्य, आज से अच्छे दिन शुरू

मकर- इस सप्ताह आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में आप थकावट महसूस कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के लिए यह समय खास है।

कुंभ- इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। चिंता से दूरी बनाएं। व्यापारियों को इस सप्ताह नुकसान उठाना पड़ सकता है। अविवाहित कन्याओं को इस सप्ताह अच्छी खबर मिल सकती है। 

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी काम पूरे होंगे। ऑफिस से प्रमोशन लेटर मिल सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाहन व भूमि के खरीदारी के योग बन सकते हैं।

 ग्रहों के राजकुमार बुध ने किया वृषभ राशि में गोचर, इन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *