Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Yearly Numerology Horoscope Mulank 1 : जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह से अंकशास्त्र में अंक ज्योतिष की गणना की जाती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने में 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के जातक सूर्य देव से प्रभावित होते हैं। सूर्य ग्रहों के राजा माने गए हैं। मूलांक 1 वालों के लिए साल 2023 तरक्की प्रदान कर सकता है। पढ़ें मूलांक 1 की वार्षिक अंकराशि 2023-

वृषभ राशि का राशिफल 2023

मूलांक 1 वालों को साल 2023 में करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। क्रिएटिव कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन निवेश करने से पहले सोचें। यात्रा में लाभ मिलेगा। हालांकि साल के अंत में आपको शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

    

मूलांक 1 वालों की लव लाइफ-

मूलांक 1 वालों के लिए साल 2023 प्रेम-संबंधों में सुधार लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। रिश्ते में संयम से काम लेंगे तो आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।

13 जनवरी को मंगल होंगे मार्गी, इन राशि वालों को होगा तगड़ा लाभ

मूलांक 1 वालों का स्वभाव व व्यक्तित्व-

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों को स्वभाव से निडर माना गया है। ये किसी के अधीन होकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। ये हर परेशानी का सामना डटकर करते हैं। हालांकि इन्हें स्वभाव से थोड़ा स्वार्थी माना गया है। ये बुद्धि के बल पर धन कमाते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करते हैं।

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *