Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 29 August 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 29 अगस्त का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। उपहार प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 3- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। फिजूलखर्ची से बचे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

31 अगस्त से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मूलांक 4- आज आपका दिन अवसरों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य बन सकेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। पहले से अटके हुए कार्यों में प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

Weekly Numerology : आने वाला सप्ताह इन बर्थडेट वालों के जीवन में लाएगा खुशियां ही खुशियां, खूब होगा धन- लाभ, पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि भविष्यफ

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। धैर्य बनाए रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Weekly Horoscope : कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, आने वाले 7 दिन वरदान के समान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *