Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 16 February 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 16 फरवरी का दिन-

महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों पर शनिदेव की होगी असीम कृपा, साढ़ेसाती व ढैय्या का कम होगा प्रभाव

मूलांक 1- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 2- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बेवजह की भागदौड़ की स्थिति रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर कम मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। संयमित होकर कार्य करें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

भाग्य को जगाने व धन प्राप्ति के लिए गुरुवार को करें ये आसान उपाय, अतिशीघ्र दूर होगी आर्थिक तंगी

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में हानि हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। कोई पारिवारिक परेशानी सामने आ सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *