Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 17 February 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 17 फरवरी का दिन-

महाशिवरात्रि पर इन 3 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा, जानें आपको क्या मिलेगा?

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलेगी। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। मन में नए नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

6 मार्च से शनिदेव से इन 3 राशियों के जीवन में भर देंगे खुशियां ही खुशियां, मिलेगी तरक्की व होगा धन लाभ

मूलांक 3- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। सकारात्मकता बनाए रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह कर लें। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।

शुक्र का मेष राशि में गोचर: 12 मार्च से मकर समेत इन 3 राशियों के जीवन में होंगे चमत्कारिक बदलाव! आप भी जानें

मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मूलांक 7- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 9- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। एकाग्रता बनाए रखें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *