Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 3 September 2022: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 3 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में संयम से कार्य करें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: सिंह राशि के बारे में पांच सीक्रेट जो आप नहीं जानते

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता  है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

इसे भी पढ़ें: सितंबर इन 5 राशियों के लोग रहें बेहद सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

मूलांक 6- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें:: तिजोरी में पैसों की जगह रखें ये चीजें, हो सकती है धन वर्षा

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। संयम से कार्य करें। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। बहस की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।  

इसे भी पढ़ें:  सितंबर महीने में सूर्य करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशियों की रहेगी महीने भर मौज

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *