Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 9 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 9 अक्टूबर का दिन…

2 दिसंबर तक अस्त रहेंगे शुक्रदेव, इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की सौगात

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सोचे गए कार्य पूरे होंगे। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। 

मूलांक 2- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 3- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। व्यापार में हानि हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

18 अक्टूबर का दिन इन राशियों के लिए लकी, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से बन रहा खास संयोग

मूलांक 4- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए बन सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। 

मूलांक 6- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। 

शनिदेव की इन राशियों पर है अशुभ दृष्टि, देखें कहीं आपकी राशि तो शामिल नहीं

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 8- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता  है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *