आर्थिक राशिफल 14 दिसंबर: आज का दिन मेष, वृष, सिंह, धनु और कुम्भ राशि के लिए शुभ, जानिए करियर व नौकरी का शुभ समय

[ad_1]

Economic Horoscope (Arthik Rashifal) December 14, 2021 : आज चंद्रमा मेष राशि (मंगल द्वारा शासित) में रहेगा। यह अश्विनी नक्षत्र (केतु द्वारा शासित) में स्थित होगा। आज शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है जो साझेदारी, नए निवेश और अन्य धन से संबंधित मामलों के लिए शुभ मानी जाती है। मेष, वृष, सिंह, धनु और कुम्भ राशि वालों के लिए एक उत्पादक दिन होगा और महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधियों की योजना बनाई और निष्पादित की जा सकती है। मिथुन, तुला और मकर राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को आज व्यावसायिक निर्णय लेने से बचना चाहिए।

विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:
बिजनेस मीटिंग:
ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत दोपहर 12  बजे से 01:30 बजे के बीच की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो सुबह 11 बजे से 12:15 बजे के बीच की जानी चाहिए।

कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यापार से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद, निवेश की शुरुआत या समाधान शाम 4 बजकर 5 मिनट से 05:20 मिनट  के बीच किया जाना चाहिए।

यात्रा : कोई भी व्यवसायिक या पेशेवर यात्रा की योजना सुबह 09:45 बजे से 11 बजे के बीच बनानी चाहिए।

निवेश: आज दोपहर 02:47 बजे से शाम 4 बजकर 4 मिनट के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।

शेयर बाजार: कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों को आज स्टॉक ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातकों के लिए बेचने या खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 9:55 बजे से 11:45 बजे तक है।

सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें सुबह 8:30 बजे से 09:45 
बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।

नए काम की शुरुआत: दोपहर 2:50 बजे से शाम 4 बजे तक का समय किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए शुभ है। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *