[ad_1]
जीवन रेखा का हस्तरेखा विज्ञान में महत्वपूर्ण स्थान है। जीवन रेखा व्यक्ति के जीवन की सूचक होती है। व्यक्ति की उम्र क्या रहेगी और उसका जीवन कैसा रहेगा, इसके बारे में जीवन रेखा से बहुत कुछ पता किया जा सकता है। जीवन रेखा पर मिलने वाले चिह्न भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितनी की जीवन रेखा। जानिए जीवन रेखा के बारे में कुछ खास बातें।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि व्यक्ति के हाथ में गहरी लाल रंग की जीवन रेखा हो तो व्यक्ति बहुत ही गुस्सैल प्रवृ़त्ति का होता है। यदि हाथ में मंगल पर्वत भी उन्नत हो तो ऐसा व्यक्ति अत्यंत क्रोधी प्रवृत्ति का होता है। ऐसा व्यक्ति कभी-कभी गुस्से में हत्या तक कर बैठता है। जीवन रेखा लंबी और गहरी है तो वह दीर्घायु होता है। ऐसा व्यक्ति सौ वर्ष तक की आयु भी पार कर सकता है। यदि व्यक्ति की जीवन रेखा टूटी-फूटी है तो यह व्यक्ति के बीमार पड़ने अथवा दुर्घटना का संकेत देती है। यदि जीवन रेखा से कोई शाखा निकलकर बुध पर्वत की ओर जाए तो यह व्यक्ति के व्यापार में तरक्की करने का संकेत हैं। ऐसे लोग बिजनेस में बहुत अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
चाणक्य नीति : इन जगहों पर हमेशा रहता है मां लक्ष्मी का वास, कभी नहीं होती धन की कमी
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार पतली जीवन रेखा व्यक्ति के खराब स्वास्थ्य और एक्सीडेंट का संकेत देती है। यदि जीवन रेखा छोटी है तो इसका मतलब है कम उम्र। लेकिन छोटी जीवन रेखा और मजबूत एवं सशक्त भाग्य और हृदय रेखा होने पर आयु प्रभावित नहीं होगी। ऐसा व्यक्ति लंबी आयु पाता है। जीवन रेखा पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के जीवन में शारीरिक परेशानियों का संकेत देता है। यदि जीवन रेखा को पतली रेखाएं काट रही हैं तो इसका अर्थ है व्यक्ति को पारिवारिक जीवन में कष्ट मिल सकते हैं। जीवन रेखा पर वृत्त, तारे का निशान और काला तिल हस्तरेखा विज्ञान में अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे निशान दुर्घटना का संकेत देते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!