[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सामान्य स्थितियों में व्यक्तियों के हाथ में केवल एक ही सूर्य रेखा मिलती है, लेकिन बहुत कम हाथों में एक से अधिक सूर्य रेखाएं भी मिलती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यदि हाथ में एक ही सूर्य रेखा है और यह हृदय रेखा को काटते हुए मस्तिष्क रेखा तक पहुंचे तो यह सरकारी नौकरी का योग बताती है। यदि सूर्य रेखा छोटी हो और हृदय रेखा से पहले ही रुक जाए तो मनचाही नौकरी पाने में सफलता मिलने की गुंजाइश कम हो जाती है। यह स्थिति असफलता का संकेत देती है। यदि सूर्य पर्वत पर दो समानान्तर सूर्य रेखाएं हैं तो ऐसे लोगों के जीवन में आय के दो स्रोत होते हैं। इस स्थिति में ज्यादातर लोग जॉब के साथ बिजनेस करते हैं।
हर काम में हो रहे हैं विफल तो यह रेखा देखिए
यदि सूर्य पर्वत पर तीन या चार रेखाएं हैं अथवा ये सभी आपस में उलझी हुई हैं तो यह व्यक्ति को असमंजस में डालती हैं। ऐसे लोग कोई काम शुरू करते हैं और जल्द ही इनका मन उस काम से उचट जाता है। ज्यादा उलझी हुई सूर्य रेखाएं कॅरियर में मुश्किलों को बढ़ाती हैं। ऐसे लोगों को सफलता के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इस तरह के लोगों को सोच समझकर किसी काम में हाथ डालना चाहिए। यदि हाथ में एक लंबी सूर्य रेखा हो, साथ ही सूर्य और शनि की उंगली के बीच से कोई रेखा निकलते तो वे राजनीति में सफलता हासिल करते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!