कन्या राशि के जातकों को विदेश यात्रा, जानें कब से

[ad_1]

वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक लेकिन सफलता कम रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। 15 जनवरी से मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सात मार्च से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार पर पूरा ध्यान दें। 12 अप्रैल से अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। 13 अप्रैल से कुछ मानसिक शांति मिल सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में सुधार होगा। 29 अप्रैल के बाद शैक्षिक कार्यों या बौद्धिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। चार जून के पश्चात किसी कारोबार के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुछ पुराने मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सुस्वाद खान-पान के प्रति रुझान भी बढ़ सकता है।

सिंह राशि के लिए ऐसा रहेगा साल 2022, अप्रैल से फायदा

उपाय-
1. सवा आठ रत्ती का लाजव्रत चान्दी की अंगूठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें।
2. प्रतिदिन प्रातः तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़े से चावल, चीनी एवं लाल चंदन का चूरा डालकर जल की धार बनाकर भगवान सूर्य को जल अर्पित कर दें।
3. प्रतिदिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करके हनुमान जी को भोग लगाएं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *