Hindustan Hindi News

[ad_1]

फेंगशुई एक पुरानी चीनी पद्धति है। फेंगशुई उपाय घर में अपनाने से वास्तु दोष से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती है। फेंगशुई पद्धति प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन बनाने में बेहद उपयोगी साबित होती है। इसके जरिए घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली बनी रहती है। फेंगशुई चीन के साथ, अब धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी काफी प्रसिद्ध हो रही है।  भारत में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

फेंगशुई में सकारात्मक ‘ची’ प्राप्त करके जीवन में सुधार लाया जा सकता है। ‘ची’ मुख्यता दो तरह की शक्तियों से मिलकर बनी होती है- यिन और यांग। यिन रात्री, कूलनेस और शांति को दर्शाता है, वहीं यांग ताप, दिन और मैत्री को दर्शाता है। फेंगशुई इन दोनों विपरीत शक्तियों को आपस में संतुलित करने का काम करती है। फेंगशुई टिप्स की मदद से घर में अधिक से अधिक पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।

ये भी पढ़ें- रमा एकादशी के दिन क्यों करते हैं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा,जानें पूजा का पूरा विधि विधान

चीनी लोगों के अनुसार पॉजिटिव ‘ची’ की मदद से रिश्तों के बीच मिठास बनी रहती है, व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और साथ ही साथ गुडलक भी बना रहता है।

फेंगशुई मुख्यता पांच चीजों से मिलकर बना है -पृथ्वी ,अग्नि ,जल, लकड़ी ,धातु। आग लीडरशिप और बोल्डनेस को ,पृथ्वी ताकत और स्थायित्व को, धातु फोकस को , पानी इमोशन और इंस्पिरेशन को दर्शाते हैं। इन पांच तत्वों के आसपास काम करने से पॉजिटिव ची और एनर्जी का फ्लोर बना रहता है।

 आसान फेंगशुई टिप्स

1. खराब चीजों और मुरझाए हुए पौधों को घर में न रखें। फेंगशुई के अनुसार उन्हें तुरंत घर से हटा दें।

2. कमरे और किचन को साफ -सुथरा रखें। इससे घर और उसके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है और एनर्जी अधिक से अधिक मात्रा में घर के अंदर प्रवेश करता है।

3. बैडरूम में बेड के आसपास खाली जगह रखें। नाइट स्टैंड को इतनी ऊंचाई पर रखें को बेड के बराबर ऊंचाई पर रखें। 

4. खिड़की, दरवाजे हमेशा साफ रखें। जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा सूर्य की रोशनी और गर्माहट घर में आने दें। फेंगशुई के अनुसार ऐसा करने से घर में एनर्जी का फ्लो बना रहता है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *