Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर से मार्गी चाल चलेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनसार गुरु के मार्गी होने के बाद कुछ राशियों पर विशेष कृपा करते हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। आइए जानते हैं गुरु मार्गी होकर किन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा… 

मेष राशि

  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
  • लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
  • नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
  • धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
  • शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।
  • किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
  • आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।

वृष राशि

  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 
  • कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।
  • नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
  • खर्चों में कमी तथा पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
  • शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
  • आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
  • शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
  • नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
  • वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

बुध के राशि परिवर्तन से जागा इन 3 राशि वालों का सोया हुआ भाग्य, आने वाले कुछ दिन वरदान समान

सिंह राशि

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 
  • किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
  • शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • किसी संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • कारोबार में वृद्धि होगी।
  • लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है।
  • किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कन्या राशि

  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वाहन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।
  • कारोबार की स्थिति निरंतर मजबूत होती रहेगी।
  • पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
  • खर्च अपेक्षाकृत कम ही रहेंगे। 
  • नौकरी में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
  • धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *